ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
हरियाणा

2 लोगों को देवर की नौकरी के लिए दी राशि; 1 महीना मेरठ घुमाया

जींद: हरियाणा के जींद के उचाना में एक युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7 लाख रुपए हड़प लिए। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की भाभी की की शिकायत पर गांव डूमरखां के 2 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अभी दोनों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।देवर की नौकरी की बात कीउचाना क्षेत्र के गांव काकडोद की रहने वाली एक महिला सुमन ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका संपर्क गांव डूमरखां निवासी जगदीप और राकेश से हुआ था। उन्होंने उसके देवर साहिल को नौकरी लगवाने की बात कही। वह उनकी बातों में आ गई और उन्होंने अपने देवर को नौकरी लगवाने के लिए 7 लाख 15 हजार रुपए दे दिए। एक महीने के बाद दोनों उसे मेरठ कैंप में पंप ऑपरेटर की ड्यूटी का जॉइनिंग लेटर दे गए।एक महीने तक घुमाते रहेमहिला ने बताया कि उसका देवर साहिल 20 अगस्त 2021 को मेरठ कैंप में नौकरी जॉइन करने के लिए पहुंचा। वहां पर कर्मचारी मूलाराम और अरविंद जो कि जगदीप और राकेश के जानकार थे, उसे कैंप में ले गए। इस दौरान साहिल को एक महीना ऐसे ही घुमाते रहे। जब साहिल ने अधिकारियों से बात की तो उसे पता लगा कि उसकी कोई जॉइनिंग नहीं हुई है। उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।जान से मारने की धमकीकैंप में साहिल को फर्जी तरीके से रहने पर मामला दर्ज करवाने की धमकी दी गई। इसके बाद वह डर के मारे घर आ गया और सारी घटना उन्हें बताई। इसके बाद वह राकेश और जगदीप उर्फ जेपी से मिली तो उन्होंने रुपए लौटाने से मना कर दिया। साथ ही उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। उन्हें धमकी भी दी गई के अगर दोबारा रुपए मांगे तो उन्हें जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। उचाना थाना पुलिस ने सुमन की शिकायत पर जगदीप और राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button