ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

बरेली में अवैध खनन को लेकर DM ने सभी एसडीएम को दिए आदेश

बरेली: बरेली के बहेड़ी पुलिस ने अवैध खनन करने वाले दो लोगों को अरेस्ट कर ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर दिया।बरेली में अवैध खनन को लेकर डीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी और पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोग जो अवैध खनन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। साथ ही अवैध खनन में प्रयोग किए जाने वाले वाहनों को सीज किया जाए।देहात क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतबरेली के देहात क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर डीएम के मामला संज्ञान में आया। जिसमें कहा गया कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक और डंपरों से रात में चोरी छिपे अवैध खनन करते हैं। इस संबंध में पुलिस को भी निर्देश दिए हैं कि खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जाए।शुक्रवार को पीलीभीत जिले के बॉर्डर के पास बहेड़ी पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्राली के साथ खनन करने वालों को अरेस्ट किया है। जहां तहसील की टीम ने जांच में पाया कि यह लोग अवैध तरह से खनन कर रहे थे। जिनके खिलाफ बहेड़ी थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इस संबंध में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने देहात में थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि खनन करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button