ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

आखिरी मैसेज था लव मैरिज की बात जान गए दादा-दादी

मथुरा । दिल्ली की बीसीए छात्र आयुषी हत्याकांड में राया पुलिस ने उसके प्रेमी छत्रपाल को बुलाकर पूछताछ की। छत्रपाल ने बताया कि आयुषी से उसकी शादी के बारे में जानकारी के बाद उसके माता-पिता सहमत थे लेकिन बाद में विरोध करने लगे। आयुषी के पिता ने उसे आयुषी से दूर रहने के लिए धमकाया भी था। भरतपुर निवासी छत्रपाल एक डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि उसका चचेरा भाई राजकुमार आयुषी के स्कूल में 2012 में पढ़ता था। उसी के जरिए छत्रपाल की 2012 में ही आयुषी से दोस्ती हुई। बाद में दोनों ने एक वर्ष पहले आर्यसमाज में शादी करने के बाद इसी वर्ष अक्टूबर में शादी का पंजीकरण लिया। छत्रपाल ने बताया कि पहले आयुषी के माता-पिता इस शादी से सहमत थे। कुछ माह पहले आयुषी के पिता नितेश यादव और माता ब्रजबाला छत्रपाल के भरतपुर स्थित घर पर गए। वहां एक रात रुके भी थे। शायद उन्हें छत्रपाल के परिवार का रहन-सहन समझ नहीं आया। वहां से लौटने के बाद उन्होंने रिश्ते पर असहमति जता दी। दो-तीन बार नितेश यादव ने फोन कर छत्रपाल को आयुषी से दूर रहने की धमकी भी दी थी।
छत्रपाल ने बताया कि आयुषी कई बार भरतपुर आई और वह उससे मिलने कई बार दिल्ली आया था। आयुषी उसके साथ ही रहने की जिद करती थी लेकिन वह चाहता था कि पहले नौकरी लग जाए। वह अपने पैरों पर खड़ा होने के बाद ही उसे अपने साथ रखना चाहता था। छत्रपाल के साथ उसका मित्र मानवेंद्र भी थाने पहुंचा। मानवेंद्र ही छत्रपाल और आयुषी की शादी में गवाह के रूप में है। पुलिस ने मानवेंद्र से भी पूछताछ की। दोनों से करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। छत्रपाल को जरूरत पड़ने पर दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। छत्रपाल ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर को आयुषी की हत्या हुई है उसी दिन अपराह्न आयुषी ने मैसेज किया था कि हमारी और तुम्हारी शादी के बारे में दादा-दादी को पता चल गया है। वह नाराज हैं। इसके बाद से उसकी कोई बात आयुषी से नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button