ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सावधान ! Microwave का ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए हो सकता है खतरनाक

कई लोगों को अक्सर गर्म खाना खाने की आदत होती है। खासकर सर्दियों में लोग गर्म खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन गैस पर खाना गर्म करने में समय की बर्बादी से बचने के लिए अब ज्यादातर लोग माइक्रोवेव का इस्तेमाल करने लगे हैं। बीते कुछ समय से माइक्रोवेव लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। आजकल लोग खाना पकाने से लेकर खाना गर्म करने तक के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ऑफिस में भी लोग अपना लंच आदि गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का ही उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माइक्रोवेव में गर्म किया गया खाना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है बुरा प्रभावखाना हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी अहम भूमिका निभाता है। खाना खाने से न सिर्फ प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, बल्कि हमें ऊर्जा भी मिलती है। लेकिन जब हम माइक्रोवेव में पके या गर्म किए खाने को खाते हैं, तो इससे हमारी इम्युनिटी पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल, माइक्रोवेव खाने के अंदर मौजूद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले जीवाणु नष्ट कर देता है।गर्भवती महिला और बच्चे के लिए नुकसानदेयवैसे तो माइक्रोवेव का खाना सभी के लिए हानिकारक है, लेकिन अगर आप गर्भवती हैं, तो इसमें पका या गर्म किया खाना बिल्कुल भी न खाएं। दरअसल, खाना बनाते या गर्म करते समय माइक्रोवेव में मौजूद इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन खाने के प्रभावित करती है। रेडिएशन वाले इस खाने को खाने से न सिर्फ बच्चे के दिमाग और दिल को नुकसान पहुंचता है, बल्कि गर्भपात की संभावना भी बढ़ जाती है।माइक्रोवेव के खाने से जल्दी आता है बुढ़ापामाइक्रोवेव में खाने की चीजें काफी जल्दी पक जाती हैं। माइक्रोवेव में मौजूद किरणें खाने की चीजों को काफी प्रभावित करती हैं, जिससे त्वचा पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है और समय से पहले ही झुर्रियां आने लगती हैं। इससे शरीर पर बुढ़ापा जल्दी झलकने लगता है।खराब हो जाता है खानावैसे तो एक बार खाना बन जाने बाद उसे बार-बार गर्म करने से खाने की पौष्टिकता खत्म होती जाती है, लेकिन माइक्रोवेव मामले में यह और भी ज्यादा खतरनाक है। दरअसल, माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से वह दुगनी रफ्तार से अपनी पौष्टिकता खो देता है। ऐसे में उसे विघटन से बचाने वाले तत्व खत्म हो जाते हैं, जिसकी वजह से खाना खराब होने लगता है।कैंसर का खतराहैरान देने वाली यह बात सुनने में काफी डरावना लग रहा होगा, लेकिन यह बात सच बिल्कुल है। माइक्रोवेव से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन कैंसर का कारण बन सकती है। माइक्रोवेव में बने भोजन को खाने से शरीर में मौजूद कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को बूस्ट मिलता है। ज्यादा समय तक ऐसा खाना खाने से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button