ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
लाइफ स्टाइल

12वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, 45 साल तक की उम्र के अभ्यर्थी करें आवेदन

अगर आप 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास टाइपिंग की नॉलेज भी होनी चाहिए। यह उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, JA पद से जुड़ी एजुकेशन क्वालिफिकेशन की डिटेल्ड जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं। आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 445 पदों पर नियुक्तयिां करेगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 30 नवंबर 2022

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 20 दिसंबर 2022

ये होनी चाहिए उम्र

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूकेपीएससी की वेबसाइट यानी ukpsc.net.in पर जाएं। इसके बाद, वेबसाइट पर दिए गए ‘अभी आवेदन करें’ पर क्लिक करें और अपना मूल डिटेल्स एंटर करें। अब अपने खाते में प्रवेश करें और अपनी शैक्षिक योग्यता दर्ज करें। अब फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। अब भुगतान करो। इसके बाद, अपना आवेदन प्रिंट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

इस डेट तक करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ukpsc.net.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। इस पोस्ट के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस बीते दिन यानी कि 30 नवंबर, 2022 से शुरू हो चुका है और 20 दिसंबर, 2022 तक चलेगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आखिरी तारीख बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये होगी फीस

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा यूआर कैटेगिरी के उम्मीदवारों को 176.55 रुपये देना होगा। वहीं, उत्तराखंड ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 176.55 रुपये और उत्तराखंड ओबीसी 176.55 रुपये देना होगा।

Related Articles

Back to top button