ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

लिफ्ट में 25 मिनट तक फंसी रही 3 बच्चियां, पुलिस ने दर्ज किया केस

गाजियाबाद| गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक सोसाइटी की लिफ्ट में 3 बच्चियां करीब 25 मिनट तक फंसी रही। परिजनों ने जब बच्चियों को ढूंढना शुरू किया को उन्हे इस बात का पता चला। काफी मशक्कत के बाद बच्चियों को बाहर निकाला गया। बच्चियां इस हादसे के बाद काफी ज्यादा डरी हुई हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के प्रेसिडेंट और सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लोग लाखों रुपया खर्च कर सोसाइटी में मकान खरीद रहे हैं और मेंटेनेंस के अभाव में हादसे हो रहे हैं।

ऐसी ही एक घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक की ऐसोटेक नेस्ट सोसाइटी में 29 नवंबर को हुई। 3 बच्चियां लिफ्ट में करीब 25 मिनट तक फंसी रही। लिफ्ट में लगी सीसीटीवी में बच्चियों का रोते और परेशान होते हुए वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

लिफ्ट से निकलने के बाद बच्चियां काफी डरी हुई हैं। इस घटना के बाद परिजनों ने सोसाइटी के एओए पर लापरवाही और लिफ्ट को समय से मेटेनेंस ना करवाने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में यह साफ तौर पर लिखा है कि लिफ्ट मेंटेनेंस के नाम पर करीब 25 लाख रूपए सालाना सोसाइटी में खर्च होते हैं लेकिन बावजूद उसके अगर इस तरीके के हादसे हो रहे हैं तो इस लापरवाही के जिम्मेदार एओए की अध्यक्ष और सचिव ही हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button