ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

वाराणसी, दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पैसेंजर का चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास

वाराणसी: वाराणसी, दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आज से पैसेंजर का चेहरा ही बोर्डिंग पास होगा। इसके लिए नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 11:30 बजे नई दिल्ली से पेपरलेस डीजी यात्रा सर्विस का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। डीजी यात्रा सर्विस के शुरू होने से पैसेंजर के समय की बचत होगी। साथ ही, यात्रा में कई तरह के कागजात को लेकर चलने से भी निजात मिलेगी।नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 11:30 बजे नई दिल्ली से पेपरलेस डीजी यात्रा सर्विस का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था ट्रायलवाराणसी सहित तीनों एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा सर्विस का ट्रायल लगभग डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। अब तक वाराणसी एयरपोर्ट पर साढ़े पांच हजार से ज्यादा पैसेंजर पर सर्विस का ट्रायल किया जा चुका है। फिलहाल यहां इंडिगो एयरलाइंस के पैसेंजर को डीजी यात्रा सर्विस मिलेगी। इसके बाद एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के विमानों में भी यह सर्विस मिलेगी। डीजी यात्रा सर्विस के लिए पैसेंजर गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर घर बैठै अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।एक बार होगा रजिस्ट्रेशन, सुरक्षित हो जाएगा डेटाडीजी यात्रा सर्विस से एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद टर्मिनल भवन में प्रवेश से लेकर विमान में बैठने तक पैसेंजर की आईडी और टिकट वगैरह की जांच हाथ से नहीं की जाएगी। प्रवेश के समय गेट पर लगे टिकट स्कैनर के सामने टिकट रखा जाएगा। उसे एयरलाइंस के डेटाबेस से मिलान करने के बाद पैसेंजर को आगे चेहरे और आइरिस के जांच की अनुमति दी जाएगी।फेस स्कैनर और आइरिस स्कैनर से पैसेंजर के चेहरे और आइरिस को स्कैन किया जाएगा। उसके बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के ऑनलाइन डेटाबेस से पैसेंजर के डेटा जैसे चेहरे और आइरिस का मिलान होगा। सभी जानकारियां सही मिलने पर गेट आटोमैटिक खुल जाएगा और पैसेंजर को अंदर प्रवेश मिल जाएगा।वाराणसी एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा सर्विस के ट्रॉयल के दौरान पैसेंजर की मदद के लिए वॉलंटियर लगाए गए थे।यदि डेटाबेस का मिलान करने में कोई त्रुटि मिलेगी तो पैसेंजर को प्रवेश नहीं मिल पाएगा। पहली बार डीजी यात्रा सर्विस के माध्यम से यात्रा करने वाले पैसेंजर को पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह रजिस्ट्रेशन केवल एक बार होगा। उसके बाद कभी भी डीजी यात्रा सुविधा से जुड़े एयरपोर्ट से गुजरते समय पैसेंजर इसका लाभ उठा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button