ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

ऑस्ट्रेलिया 16 साल बाद विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

फुटबॉल विश्व कप में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने डेनमार्क को हराकर बड़ा उलटफेर किया। ग्रुप-डी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वह प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। वह विश्व कप इतिहास में दूसरी बार नॉकआउट राउंड में पहुंचा है। 16 साल पहले 2006 में ऑस्ट्रेलिया प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।ऑस्ट्रेलिया ने डेनमार्क को हराकर यादगार जीत हासिल की है। उसने मैथ्यू लेकी के गोल की बदौलत 10वें रैंक की टीम डेनमार्क को 1-0 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया 2006 के बाद पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। वह 1974, 2010, 2014 और 2018 में ग्रुप दौर से बाहर हो गया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम फीफा रैंकिंग में 38वें स्थान पर है। इस तरह उसने एक बड़ा उलटफेर किया है।

डेनमार्क की टीम 2010 के बाद पहली बार नॉकआउट में नहीं पहुंची है। 2014 में वह क्वालीफाई नहीं कर पाई थी और 2018 में वह प्री-क्वार्टर फाइनल में हारा था। इस ग्रुप के एक अन्य मैच में ट्यूनीशिया ने गत चैंपियन फ्रांस को हरा दिया। उसने 1-0 से जीत हासिल की। इसके बावजूद वह नॉकआउट राउंड में नहीं पहुंच सका। फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के तीन-तीन मैच में छह-छह अंक रहे। फ्रांस बेहतर गोल अंतर से पहले स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर रहा। ट्यूनीशिया तीन मैचों में चार अंकों के साथ तीसरे और डेनमार्क तीन मैचों में एक अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

Related Articles

Back to top button