ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

लिफ्ट में 25 मिनट तक फंसी रहीं तीन बच्चियां

गाजियाबाद में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट सोसायटी की एक लिफ्ट अचानक से खराब हो गई और तीन बच्चियां लिफ्ट में फंस गईं। करीब 20 से 30 मिनट तक  बच्चियां उसमें फंसी रहीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लिफ्ट में फंसी एक बच्ची के पिता शिवम गहलोत ने बताया कि सोसायटी में सालाना एएमसी के बावजूद आये दिन कोई ना कोई हादसा एसोटेक नेस्ट क्रॉसिंग रिपब्लिक में होता हैं। इस वर्ष 27 लाख़ खर्च करने के बाद भी मेरी बेटी व उसकी दोस्त लिफ्ट में लगभग 24 मिनट  तक फसे रहे। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे हद से ज़्यादा भयभीत हैं।वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि लिफ्ट में फंसी बच्चियां घबरा गई थीं। वह काफी देर तक लिफ्ट को खोलने की कोशिश करती रहीं लेकिन लिफ्ट नहीं खुली। उन्होंने इमरजेंसी कॉल बटन भी प्रेस किया लेकिन उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी। बच्चियों की उम्र करीब 8 से 10 साल बताई जा रही है । मिली जानकारी के मुताबिक घटना 29 नवंबर की शाम को हुई थी।

बच्चियों के पिता ने सोसायटी के पदाधिकारियों और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामले में जांच की शुरू कर दी है। घटना के पीछे लिफ्ट के खराब मेंटेनेंस को वजह माना जा रहा है बच्चियों के पिता का कहना है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस के लिए 25 लाख से ज्यादा सालाना खर्च होता है।

Related Articles

Back to top button