ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

प्रियंका-निक की शादी के 4 साल हुए पूरे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं।दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं। प्रियंका के साथ सात फेरे लेने निक जोनस परिवार समेत भारत आये थे और जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई शादी काफी सुर्खियों में रही थी। शादी के फंक्शंस दो दिन चले थे।प्रियंका और निक के बीच उम्र का फासला भी उस वक्त जमकर चर्चा में रहा था। प्रियंका की तरह निक भी अपने परिवार के बेहद करीब हैं।निक मल्टीटैलेंटेड हैं।सिंगर होने के साथ एक्टर भी हैं और कुछ हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपने भाइयों के साथ मिलकर उन्होंने एक म्यूजिक बैंड भी बनाया है, जो काफी लोकप्रिय है।प्रियंका के साथ निक की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है।

सन 2016 में निक जोनस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को लिखा, ‘कई दोस्तों ने मुझे कहा कि मुझे आपसे मिलना चाहिए आपको क्या लगता है। निक जोनस की यह बात काम कर गई।’ इसके बाद दोनों 6 महीने तक एक-दूसरे को मैसेज करते रहें। सन 2017 में दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई। प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती देखकर निक जोनस ने कहा, ‘क्या आप वाकई में ऐसे ही हो, मेरी पूरी जिंदगी में आने से पहले आप कहां थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत उस पार्टी में नहीं हुई, हालांकि दोनों कई बार एक-दूसरे से टकराते रहे।

तीसरी डेट के बाद निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज कर दिया।इसके साथ उन्होंने अपनी इंगेजमेंट की घोषणा एक फोटो के साथ की। उन्होंने लिखा था, ‘मैं अपने घुटने पर बैठकर एक बार फिर कहता हूं।क्या आप मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी बनाकर मुझसे शादी करोगी।’ इस पर प्रियंका चोपड़ा ने 45 सेकंड का पॉज लिया था। इसके बाद निक जोनस ने कहा, ‘अब मैं यह रिंग आपकी उंगली में पहनाने जा रहा हूं अगर आपको कोई परेशानी नहीं है तो।’ दोनों की आयु में देखा जाए तो 10 साल का अंतर है। वहीं दोनों बहुत ही दूर से हैं।दोनों का काम काफी अलग है।दोनों अलग कल्चर से हैं।हालांकि उन्होंने अपने रिश्तें को अवसर दिया और किसी भी रुकावट को उन्होंने अपनी शादी में बाधा बनने नहीं दिया।दोनों ने एक-दूसरे के प्रति की भावना का सम्मान किया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी के अवसर पर भी अपनी परंपराओं का पालन किया। दोनों ने शादी के दो आयोजन किये। पहले में उन्होंने भारतीय अंदाज में शादी की। इसके बाद उन्होंने क्रिश्चन अंदाज में भी शादी की। इस दौरान 4 दिनों की रस्में निभाई गई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक बेटी भी हुई है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है और दोनों इसे लेकर काफी खुश भी हैं।

Related Articles

Back to top button