ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

प्रणय और राधिका रॉय ने RRPRH के निदेशक पद से दिया इस्तीफा

एनडीटीवी के मालिक और संस्थापक पति-पत्नी टीम प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने मंगलवार को आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (आरआरपीआरएच) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। नियामक को दी गई जानकारी में एनडीटीवी ने कहा कि सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण को तत्काल प्रभाव से आरआरपीआरएच के बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

अदाणी समूह ने समाचार मीडिया कंपनी नई दिल्ली टेलीविज़न लिमिटेड (एनडीटीवी) के प्रमोटर समूह वाहन आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड में 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।दरअसल, अदाणी ग्रुप ने अगस्त महीने में विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने का ऐलान किया था, जिसने 2009 और 2010 में एनडीटीवी के बिजनेस प्रमोटर आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को 403.85 करोड़ रुपये उधार दिए थे। इसके एवज में कर्जदाता से किसी भी समय एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का प्रावधान रखा गया था। अब अदाणी ग्रुप कंपनी में अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश लाया है।

प्रणय रॉय व राधिका रॉय का इस्तीफा मंजूर

एनडीटीवी के अदाणी ग्रुप की ओर से अधिग्रहण के ओपन ऑफर के बीच संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया। सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सैंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण नए निदेशक बनाए गए हैं। एनडीटीवी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि प्रमोटर आरआरपीआर होल्डिंग प्रा. लि. ने दोनों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। प्रणय व राधिका ने एक दिन पहले ही अपनी हिस्सेदारी में से 99.5 फीसदी शेयर अदाणी की कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्रा. लि. को हस्तांतरित किए थे।

Related Articles

Back to top button