ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेशमुख्य समाचार

उप्र के बहराइच में सड़क हादसा, छह की मौत, 15 घायल l

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार सुबह ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में छह यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 15 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। यह हादसा बहराइच-लखनऊ हाइवे पर जरवल रोड के घाघराघाट स्टेशन के पास हुआ है। यहां जयपुर से बहराइच आ रही ईदगाह डिपो की बस एक ट्रक से टकरा गई। बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव चौधरी और सीओ कैसरगंज कमलेश सिंह पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। डीएम का कहना है कि मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घायलाें में नेपाल का 32 वर्षीय शिवा, दुर्गा, प्रेम, विशाल, शकुन्तला,धनीराम, बहराइच निवासी ओम प्रकाश, श्रावस्ती निवासी कन्हई लाल, राजस्थान निवासी अबरार, छेपाली, सीतापुर निवासी रामप्रकाश, कानपुर देहात की रहने वाली करिश्मा, इटावा निवासी संदीप कुमार अन्य यात्री हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button