ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

ग्वालियर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से निगम कर्मी की दर्दनाक मौत

ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारी की आज ड्यूटी के दौरान मौत हो गई, कर्मचारी टोपी बाजार में हाई मास्ट ठीक करने गया था तभी उसके शरीर का कोई हिस्सा पास से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, करंट लगते ही उसके शरीर में आग की लपटें उठने लगी, उसे साथियों ने मुश्किल से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में टोपी बाजार में आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, मंगलवार होने के कारण बाजार बंद था, और नगर निगम के बिजली विभाग के कर्मचारी वहां बंद पड़ा हाई मास्ट सुधारने के लिए गए थे, ट्रॉली पर असिस्टेंट लाइन मेन लाल सिंह चौहान काम कर रहा था, अचानक उसके शरीर का कोई हिस्सा पास से निकल रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और उसके शरीर में आग लग गई। आग लगते ही उसके साथ मौजूद निगम कर्मचारियों के होश उड़ गए, गाड़ी के ड्राइवर ने जैसे तैसे ट्रॉली को नीचे उतारा, लोगों ने लाल सिंह को बचाने के भरसक प्रयास किये, उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल भागे लेकिन उसका शरीर बुरी ताराग झुलस चूका था जहाँ डॉक्टर्स ने उसे चैक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक कर्मचारी लाल सिंह चौहान नगर निगम का विनियमित कर्मचारी था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button