ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

नहीं थम रहा खसरे का कहर,एक की मौत..

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरा का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। महानगर में आज फिर एक बार 11 नए मामले सामने आए हैं और एक संदिग्ध की मौत हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)के अधिकारी ने सोमवार को कहा कि ताजा मामलों के साथ, महानगर में इस साल अब तक संक्रमण की संख्या 303 हो गई है। खसरे से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है और संदिग्ध मौतें तीन हैं। बयान में कहा गया कि सोमवार को शहर के पश्चिम में स्थित अंधेरी इलाके में रहने वाली जिस एक वर्षीय बच्ची की मौत हुई है उसका टीकाकरण नहीं हुआ था।

नागरिक निकाय ने एक बयान में कहा कि मुंबई नौ महीने से पांच साल के आयु वर्ग के 1,34,833 बच्चों को टीका लगाएगा। उन्हें एक दिसंबर से 33 स्वास्थ्य चौकियों में अतिरिक्त खुराक (विशेष खुराक) मिलेगी। 13 स्वास्थ्य चौकियों में छह से नौ महीने के आयु वर्ग के कुल 3,496 बच्चों, जहां नौ महीने से कम आयु वर्ग के खसरे के मामले सामने आए हैं, को भी खसरा-रूबेला के टीके की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।बीएमसी ने अब तक 53,66,144 घरों का सर्वेक्षण किया है और 4,062 बुखार के मामले पाए गए हैं। बीएमसी ने अब तक 53,66,144 घरों का सर्वेक्षण किया तथा बुखार आने और शरीर पर चकत्ते पड़ने के 4,062 मामलों का पता लगाया है।

Related Articles

Back to top button