ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फीफा विश्व कप 2022 के अंतिम 16 में पहुंच गई है। अपने ग्रुप मैच में पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया। इसके साथ ही पुर्तगाल ने उरुग्वे से 2018 में मिली हार का बदला भी ले लिया। इस मैच में पुर्तगाल के लिए दोनों गोल ब्रूनो फर्नांडिस ने किए। हालांकि, उरुग्वे के गोलकीपर के शानदार प्रदर्शन के चलते वह अपनी हैट्रिक से चूक गए, लेकिन अपनी टीम को अगले दौर में पहुंचाने में उन्होंने अहम योगदान दिया।

ग्रुप एच मुकाबले में लुसेल स्टेडियम में दक्षिण अमेरिकी टीम के खिलाफ ब्रूनो फर्नांडिस ने मैच के 54वें मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में उन्होंने दूसरा गोल कर पुर्तगाल की बढ़त 2-0 कर दी और अपनी टीम की जीत लगभग तय कर दी। इस मैच में उनके पास हैट्रिक पूरी करने का शानदार मौका था, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से टकरा गई और वह तीसरा गोल नहीं कर सके।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 54वें मिनट में गोल करने का दावा किया जब उन्हें लगा कि उन्होंने गोल किया है, लेकिन यह गोल फर्नांडिस को दिया गया क्योंकि गेंद उनके क्रॉस के बाद नेट में गई थी।उरुग्वे के लिए मैक्सिमिलियानो गोमेज ने मैच के 75वें मिनट में गोल करने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट सही निशाने पर नहीं था। दूसरे हाफ में भी उरुग्वे की टीम ने गोल करने की मौके बनाए, लेकिन उन्हें भुना नहीं सकी।

पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। ऐसे में उरुग्वे के खिलाड़ी 2018 की तरह फिर से पुर्तगाल को हराने का सपना देख रहे थे, लेकिन ब्रुनो फर्नांडिस ने ऐसा नहीं होने दिया।इस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लुइस सुआरेज और एडिन्सन रॉबर्टो कैवानी जैसे दिग्गज खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। उरुग्वे के मिडफील्डर रोड्रिगो बेंटानकुर ने दक्षिण अमेरिकी टीम के लिए कुछ मौके बनाए लेकिन, कोई खिलाड़ी सही तरीके से फिनिश नहीं कर सका। इस मैच के बाद पुर्तगाल ग्रुप एच में शीर्ष पर है, जबकि उरुग्वे घाना के बाद तीसरे स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button