ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

CM जगनमोहन रेड्डी की बहन को कार समेत उठाकर ले गई हैदराबाद पुलिस

हैदराबाद । तेलंगाना में वाईएसआर तेलंगाना पार्टी और सत्ताधारी दल टीआरएस के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। इसकी बानगी मंगलवार को उस समय देखने को मिली। जब हैदराबाद पुलिस आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी की कार को क्रेन की मदद से उठाकर ले गई। इस दौरान वह खुद भी कार में बैठी हुई थी।

दरअसल, पुलिस कार को उस समय लेकर गई, जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी कार के अंदर मौजूद थी। जानकारी के अनुसार, वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की प्रमुख शर्मिला रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ विरोध करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पुलिस क्रेन की मदद से कार को उठाकर ले गई।शर्मिला रेड्डी सीएम आवास का घेराव करने के लिए प्रगति भवन जाने की कोशिश कर रही थी। तभी पुलिस ने शर्मिला रेड्डी की कार को क्रेन की मदद से उठा लिया, वह खुद भी कार में सवार थी। बता दें कि शर्मिला रेड्डी को सोमाजीगुडा से हिरासत में लिया गया है और उन्हें एसआर नगर पुलिस स्टेशन लाया गया है।

Related Articles

Back to top button