ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
हरियाणा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय हरियाणा दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 29 नवंबर से हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोमवार को जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी की शोभा बढ़ाएंगी।इस अवसर पर वह सभी सार्वजनिक सड़क परिवहन सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना, हरियाणा ई-टिकटिंग परियोजनाओं का वर्चुअल रूप से शुभारंभ करेंगी। इसके अलावा सिरसा में एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति एनआईटी कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।

शाम को वह चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन में एक नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसे हरियाणा सरकार की ओर से उनके सम्मान में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया है कि 30 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौटने से पहले आशा कार्यकर्ताओं, महिला पहलवानों, ओलंपिक खिलाड़ियों और अन्य खिलाड़ियों के साथ-साथ छात्राओं से बातचीत करेंगी।

सिरसा को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को सिरसा जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगी। वे कुरुक्षेत्र से इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगी। यह मेडिकल कॉलेज करीब 1090 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इससे सिरसा जिले व आसपास के अन्य क्षेत्रों की जनता को अत्याधुनिक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Back to top button