ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

सोने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं आएगी घर में दरिद्रता, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Vastu Tips: माना जाता है कि घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु का खास ख्याल रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह के पूजा-पाठ जैसे उपाय किए जाते हैं.

अगर इन छोटे छोटे वास्तु उपायों को किया जाए तो इससे घर में सुख-शांति, खुशहाली के साथ धन का आगमन भी होता है. साथ ही घर मां लक्ष्मी का वास भी होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती है. तो आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार सोने से पहले कौने से कार्य करने चाहिए.

1. मंदिर में जलाएं दीपक

रात को सोने से पहले मंदिर में घी का दीपक जरूर जला दें. माना जाता है कि रोजाना दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. कभी भी मंदिर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए.

2. जलाएं कपूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जला लें और इसका धुआं बेडरूम के साथ-साथ पूरे घर में कर दें. माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है.

3. सरसों के तेल का दीपक

रात को सोने से पहले दक्षिण दिशा की ओर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. क्योंकि इस दिशा में पितरों का वास होता है. दीपक जलाने से वह प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. अगर रातभर जलाना संभव नहीं है तो शाम के समय दीपक जलाएं और उसके बाद एक छोटा सा बल्ब इस दिशा में जलने दें.

4. मुख्य द्वार को रखें साफ

रात को सोने से पहले घक का मुख्य द्वार साफ करना चाहिए. घर के मुख्य द्वार के सामने से जूते-चप्पल हटा देने चाहिए क्योंकि मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं.

5. घर के कोनों को कर दें साफ

वास्तु के अनुसार घर का हर कोना बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जाता है. माना जाता है कि घर का ईशान कोण और उत्तर दिशा को रात को साफ करके सोना चाहिए. क्योंकि इन कोनों में कुबेर का वास होता है.

Related Articles

Back to top button