ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

ग्राम धनेरिया कलां में सोनल शर्मा सहित अन्य भजन गायक देंगे सुमधुर प्रस्तुतियां

नीमच: शहर के समीप धनेरिया कलां में कल भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक यशोदा प्रकाश अहीर ने बताया कि 29 नवंबर 2022 मंगलवार को शाम 7.30 बजे से धनेरिया कला मेन मार्केट में भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।खाटू श्याम नरेश का भव्य दरबार सजाया जाएगा और बाबा का आलोकिक श्रृंगार किया जाएगा।पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा होगी साथ ही छप्पन भोग और अखंड ज्योत का भी आयोजन होगा। इस दौरान भजन संध्या के रूप में बाबा खाटू श्याम की आराधना की जाएगी।श्याम जगत के ख्याति प्राप्त 3 गायक कलाकर मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे।भजन गायक सोनल शर्मा राणापुर झाबुआ, हर्षवर्धन शर्मा मंदसौर, कमलेश सेन नीमच सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।यशोदा प्रकाश अहीर ने धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि कार्यक्रम में पधार कर बाबा श्याम का आशीर्वाद एवं धर्म लाभ प्राप्त करें। और क्षेत्र व आसपास की जनता से धार्मिक कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button