ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

कनाडा ने 109 साल में पहली बार किया डेविस कप पर कब्जा

कनाडा ने रविवार को पहली बार डेविस कप टेनिस खिताब अपने नाम कर लिया। कनाडा ने 109 साल पूर्व पहली बार डेविस कप में हिस्सा लिया था और फाइनल में 28 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स अगुर एलिसमी ने दूसरे एकल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनाउर को 6-3-6-4 से हराकर टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।फेलिक्स ने 16 विनर्स लगाए जबकि एलेक्स पांच विनर्स ही लगा सके। इससे पहले डेनिस शापोवालोव ने थानासी कोकानाकिस को 6-2, 6-4 से हराया था। एलिसमी ने डेविस कप जीत को सपना सच होना बताया। कनाडा इससे पहले 2019 में फाइनल में पहुंचा था तब राफेल नडाल की स्पेन टीम से हार गया था। शापोवालोव और फेलिक्स ने 2015 में कनाडा को जूनियर डेविस कप जिताने में भी मदद की थी।

Related Articles

Back to top button