ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

रणवीर सिंह की फिल्म “सर्कस” का टीजर रिलीज..

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के उन चंद निर्देशकों में शामिल हैं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माना जाता है। उनकी फिल्में टिकट विंडो पर रिकॉर्ड कायम करती रही हैं और अब रोहित क्रिसमस पर सर्कस लेकर आ रहे हैं।यह कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह डबल रोल में दिखेंगे। फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सर्कस का प्रचार जोर पकड़ रहा है। पोस्टर-टीजर के बाद अब ट्रेलर की बारी है, जो जल्द रिलीज होने वाला है।

रोहित ने सोशल मीडिया में एक मजेदार टीजर के साथ ट्रेलर की रिलीज डेट बतायी, जिसके मुताबिक सर्कस का ट्रेलर 2 दिसम्बर को आने वाला है, यानी फिल्म की रिलीज से ठीक 21 दिन पहले। सर्कस 23 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है, जो बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है। इसके बाद सभी किरदार उन दिनों को याद करते हुए इसकी तुलना आज हुए बदलावों करते हैं, जब बच्चे गूगल करने के बजाए दादा-दादी से सवाल करते थे। सोशल मीडिया नहीं था। बच्चे लोरी सुनकर सोते थे, स्टोरी देखकर नहीं। टीजर में रणवीर और वरुण शर्मा डबल रोल में हैं। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिरजे, टीकू तलसानिया भी नजर आते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्कस शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स का अडेप्टेशन है, जिस पर 1982 में गुलजार ने अंगूर बनायी थी। अंगूर में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने डबल रोल निभाये थे। सर्कस का निर्माण टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ रोहित शेट्टी ने किया है।इस साल बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जो हाल रहा है, उसे देखते हुए सर्कस से ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं। रोहित की फिल्में हिट होती रही हैं। ऐसे में सर्कस को लेकर भी कयास लगाये जा रहे हैं कि फिल्म सफलता के नये कीर्तिमान रच सकती है।

Related Articles

Back to top button