ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

कोतवाली नगर इंस्पेक्टर ने खुद संभाली कमान, लोगों मे बढ़ रही सुरक्षा की भावना

एटा:एटा पुलिस सर्दियों के मौसम मे चोरी कि बढ़ती हुई घटनाओं को लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिख रही हैं। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के नेतृत्व मे एटा नगर कोतवाली पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात भर गश्त कर रही है।पिछले दिनों जनपद के कई हिस्सों मे चोरी की घटनाएं हुईं थी फिर चाहे वो एटा नगर की एक्सिस बैंक के एटीएम मे नकबजनी कर 26 लाख रुपये से अधिक की चोरी का मामला रहा हो, शान्ति नगर मे चोरी का मामला हो या फिर थाना व क़स्बा राजा का रामपुर मे तंबाकू व्यापारी गजेंद्र सिंह के घर के ताले काटकर कथित तौर पर करोडों रुपये मूल्य की चोरी की घटना रही हो या फिर जलेसर थाना क्षेत्र के एक मंदिर से घंटा आदि चोरी की घटना रही हो। इन घटनाओं से पूरे जनपद मे पुलिस को एक चुनौती मिलीं थी। हालांकि इन सभी घटनाओं का एटा पुलिस खुलासा कर चुकी है।पुलिस कर रही गश्त।सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं जाती है बढ़आम तौर पर सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं यकायक बढ जातीं हैं। इसी को देखते हुए एटा नगर कोतवाली के तेज तर्रार इंस्पेक्टर डॉ. सुधीर राघव ने अपनी एक टीम के साथ रात भर एटा नगर की सड़कों पर गस्त करने का एक नायब प्लान तैयार किया है, जिसमें वे खुद रात भर अपनी टीम के साथ एटा नगर की सड़कों पर गस्त करते हैं और देर रात से शुरू हुआ ये गस्त सुवह 4 बजे तक चलता है। इस दौरान महिला पुलिस भी गस्त करती दिखाई दी।पुलिस रात भर सड़कों पर कर रही गश्तएटा शहर में रात भर गलियों मे पुलिस की कोबरा मोबाइल टीम और पुलिस की जीप के बजते हुए सायरन से लोग यकायक खिड़कियों से देखने लगते हैं कि क्या हुआ? पुलिस किसी घूम रही है? कहीं कोई घटना तों नहीं होता गयीं, लेकिन जब उनको मालूम पड़ता है कि इस वक़्त भी एटा पुलिस गस्त कर रही है तों वो चैन की नींद सो जाते हैं। वे आश्चर्य चकित भी होते हैं क्योंकि पुलिस का ये रूप उन्होंने पहली बार देखा है, जिसमें पुलिस रात भर सड़कों पर केवल इसलिए गस्त करती है कि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके और आम आदमी चैन से सो सके। एटा पुलिस की इस गस्त की योजना को यहां के निवासी खूब सराह रहे हैं और पुलिस पर उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Back to top button