ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

ज़िंक द्वारा जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत गुड टच -बैड टच जागरूकता सत्र आयोजित

अजमेर, भीलवाड़ा और उदयपुर में 350 से अधिक मूक-बधिर छात्रों किया जागरूक हिंदुस्तान जिंक द्वारा जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत मूक-बधिर छात्रों के लिए गुड टच और बैड टच पर जागरुकता सत्र आयोजित किया। अजमेर, भीलवाड़ा और उदयपुर के स्कूलों में आयोजित किए गए सत्रों में पहली से 12वीं कक्षा तक के 350 से अधिक छात्रों को जागरूक किया गया। जागरूकता सत्र विद्यार्थियों को स्पर्श के प्रकारों के बारे में संवेदनशील और सहमति और व्यक्तिगत सीमाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सत्र में गुड टच और बेड टच की पहचान के लिए महत्वपूर्ण कारकों पर चर्चा की गई ताकि उन्हें अंतर समझ आ सके। दृश्यों के माध्यम से विषय के बारे में छात्रों को शिक्षित किया गया। जागरूकता सत्र का समापन प्रश्नोत्तर के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने संदेह और समाधान की जानकारी प्राप्त की। सत्र का उद्देश्य बाल यौन शोषण के बारे में बच्चों को जागरूक करना, छेड़छाड़ जैसे अपराधों को रोकना और बच्चों को किसी भी प्रकार की घटना से बचाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button