ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

शिक्षक के साथ अभद्रता करने वाले CO के खिलाफ SP ने बैठाई जांच, वायरल वीडियो ने कराई पुलिस की किरकिरी

उत्तर प्रदेश में कुछ पुलिसकर्मी बाकियों की मेहनत पर पलीता लगाकर आम जनता से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये मामला सीतापुर जिले का है, जहां सड़क हादसे के बाद कार सवार एक शिक्षक को उनके बेटे के सामने सीओ सिटी ने पीटा। मासूम बच्चा अपने पिता को बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन भड़के सीओ ने उसकी नहीं सुनी। आरोप है कि सीओ सिटी शिक्षक को थाने तक घसीटकर ले गए। इस हरकत के बाद शिक्षक संगठनों में रोष है। वहीं मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जिले के कस्बे के उजागरलाल इंटर कॉलेज के शिक्षक अरुण कुमार मिश्र खैराबाद में रहते हैं। बीते बुधवार को वह पुत्र के साथ कार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान डीजे कॉलेज के पास दो साइकिल सवारों को बचाने के चक्कर में उनकी कार खड्ड में उतर गई। इधर, साइकिल सवार भी गिरकर चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर सीओ सिटी सुशील सिंह पहुंचे और पीड़ित शिक्षक का कॉलर पकड़कर उनका मोबाइल छीन लिया।

बच्चा लगाता रहा गुहार

इस दौरान उनका बेटा अपने पिता को बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन सीओ को उस पर कोई तरस नहीं आया। सीओ ने कॉलर पकड़कर शिक्षक को धक्का देते हुए वाहन में बैठने के लिए कहा। एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि मामले की जांच एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित को सौंपी गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने एसपी को ज्ञापन देकर सीओ सिटी के किये इस कृत्य की निंदा की है।

Related Articles

Back to top button