ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में कीवी टीम ने 47.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 309 रन बनाए और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियम्सन और टॉम लाथम ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने 221 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और शुभमन गिल के अर्धशतक के चलते सात विकेट खोकर 306 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट उमरान मलिक ने लिए। हालांकि, इस मैच में सभी भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। सुंदर ने जरूर कंजूसी से रन दिए, लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले पाए।

307 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 35 रन के स्कोर पर फिन एलेन टीम का साथ छोड़ गए। उन्होंने 22 रन बनाए। इसके बाद कॉन्वे भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 68 रन था। डेरिल मिशेल भी 11 रन बनाकर आउट हुए और 88 रन पर तीन विकेट गंवाकर न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में दिख रही थी। इसके बाद विलियम्सन और लाथम ने मिलकर मैच पलट दिया। लाथम ने 104 गेंद पर 19 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 145 रन बनाए। वहीं, विलियम्सन 98 गेंद पर 94 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया।

Related Articles

Back to top button