ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

Bipasha Basu ने दिखाई अपनी बेटी ‘देवी’ की पहली झलक

12 नवंबर को अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर करण के घर शादी के पूरे छह साल बाद नन्ही सी राजकुमारी का जन्म हुआ है। बच्ची के जन्म के बाद ही अभिनेत्री ने अपने फैंस को उसके नाम की जानकारी दी थी। जहां अभिनेत्री की बेटी का नाम जान फैंस काफी खुश हुए थे, वहीं वह उनसे उनकी लाडली की एक झलक दिखाने की गुजारिश भी कर रहे थे। अपने फैंस की इस इच्छा को पूरा करते हुए अब बिपाशा बसु ने अपनी बेटी ‘देवी’ की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है।

12 नवंबर को माता-पिता बनने के तुरंत बाद ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी और उसके नाम का खुलासा फैंस के साथ कर दिया था। दोनों अपने जीवन में बेटी का स्वागत कर काफी खुश हैं। अपने इस नए सफर में दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस बिपाशा  की बेटी ‘देवी’ की एक झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आज अभिनेत्री ने अपनी बेटी देवी की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बिपाशा ने देवी की तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने उसका चेहरा दिल वाली इमोजी से छिपा लिया है।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में जहां करण सिंह ग्रोवर अपनी राजकुमारी को हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं, वहीं बिपाशा बसु देवी को प्यार से निहारती दिख रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें वह स्वीट बेबी एंजल बनाने की रेसिपी साझा कर रही हैं। बिपाशा लिखती हैं, ‘स्वीट बेबी एंजल बनाने की हम लोगों की रेसिपी…आधा कप तुम और आधा कप मैं…आधा कप मां का ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद…3 बूंदें रेनबो की और इसके बाद क्यूटनेस और यमीनेस टेस्ट के अनुसार।’

बिपाशा द्वारा साझा की गई अपनी बेटी की यह पहली तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस देवी की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे।

Related Articles

Back to top button