ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फिल्म ‘पुष्पाःद राइज’अब रूस में धमाल मचाने के लिए तैयार

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पाःद राइज’ को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म ने भारत में ही नहीं विदेश में भी धमाल मचाया है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। वहीं, अब फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए यह रूस में भी रिलीज के लिए तैयार है। दिसंबर में होने वाले फिल्म के प्रीमियर में भाग लेने के लिए अल्लू अर्जुन भी रूस जाएंगे।

सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पःद राइज’ 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने तमिल, तेलुगू ही नहीं हिंदी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद से ही दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी, सितारों के अभिनय के अलावा गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, अब यह रूस में भी रिलीज के लिए तैयार है। ‘पुष्पा: द राइज’ दिसंबर में रूस में रिलीज होगी। ऐसे में एक हफ्ते पहले ही अल्लू अर्जुन रूस में फिल्म का प्रचार करने के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि हाल ही में अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में हुए एनुअल इंडिया डे परेड में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। वहीं, उन्हें इंडियन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। फैंस एक बार फिर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

Related Articles

Back to top button