ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
राजनीति

गहलोत के गद्दार कहे जाने पर पायलट ने कहा कि ऐसे झूठे आरोपों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं 

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गद्दार कहे जाने पर सचिन पायलट ने कहा है कि ऐसे झूठे आरोपों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। पायलट ने कहा कि यह ऐसा समय नहीं है जब एक दूसरे पर हमले बोले जाए।  उन्होंने कहा कि अभी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथ मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में केवल कांग्रेस ही भाजपा को चुनौती दे सकती है। गुजरात में चुनाव चल रहे हैं जहां अशोक गहलोत प्रभारी हैं। हमें भाजपा को हराने के लिए एकजुट लड़ाई लड़नी होगी।
ज्ञात रहे कि एक समाचार चैनल से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा था कि राजस्थान सरकार में उलटफेर करने के लिए सचिन पायलट ने जो बगावत की थी उसमें केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल थे। सचिन पायलट को अपनी 2020 में की गई बगावत के लिए माफी मांगनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्हें राजस्थान कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। गहलोत ने इस दौरान सचिन पायलट को 6 बार गद्दार कहा।

Related Articles

Back to top button