ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

इकोनॉमी क्लास में सफर करते नजर आए Vicky Kaushal और Katrina Kaif

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी को बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में शुमार किया जाता है। हाल ही में दोनों सितारों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद से ही फैंस यह जानने की कोशिश में थे कि यह जोड़ा आखिर कहां जा रहा है। अब इस बात खुलासा हो चुका है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल एक फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में सफर करता दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। वायरल वीडियो में कटरीना और विक्की को देखा जा सकता है। इस छोटे से क्लिप में कटरीना ब्लैक ट्रैक सूट और चश्मा पहने नजर आ रही हैं। वहीं, विक्की भी ग्रे हुड्डी के साथ मरून ट्रैक पैंट में उनके बगल में बैठे हुए हैं।

इन फिल्मों में आए थे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की की फिल्म गोवंदा नाम मेरा हाल ही में रिलीज हुई है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। वहीं, कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत भी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी थी, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

Related Articles

Back to top button