ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

बेल पर बाहर हो, लाइफ इंजॉय करो; अमृतपाल को स्पष्ट कहा- खालिस्तान नहीं बनने देंगे

अमृतसर: पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ बोलते हुए पारस सूरी।पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता की हत्या के आरोपी के समर्थन में उतरे अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर सुधीर सूरी के बेटे पारस ने नशा बेचने के आरोप लगा दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पारस ने मजीठिया के अलावा हत्या आरोपी संदीप के भाई और वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह को शांत रहने की नसीहत दी है।पारस ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर बिक्रम मजीठिया को आड़े हाथों लेते हुए आरोपी संदीप सिंह काे समर्थन न देने की नसीहत दी है। पारस ने कहा कि संदीप ने कत्ल किया है और मजीठिया उसके इस काम को अच्छा कह रहे हैं। मजीठिया को पता है, वह क्या करते रहे हैं। पंजाब को बिगाड़ने में मजीठिया का हाथ है। उन्होंने युवाओं को नशा लगाया। पारस ने मजीठिया को बेल पर बाहर होने और जिंदगी को इंजॉय करने की नसीहत भी दी।वोट मांगने नहीं आए, फोन की डिटेल्स हैंपारस ने अपनी वीडियो में मजीठिया के बयान का विरोध किया है। मजीठिया ने बीते दिनों कहा था कि सुधीर सूरी अमृतसर ईस्ट के ही निवासी थे, लेकिन वह उनके पास कभी वोट मांगने नहीं गए। पारस ने कहा कि वह मानते हैं कि मजीठिया कभी वोट मांगने नहीं आए। लेकिन वह फोन करते थे। जिसकी डिटेल्स व रिकार्डिंग उनके पास हैं।हिंदू संगठनों व सुधीर सूरी के भाई बृज मोहन सूरी की तरफ से बिक्रम मजीठिया का किया गया विरोध।नंबर बताओ, जिससे आ रहे कॉलपारस ने सुधीर सूरी हत्या के आरोपी संदीप सिंह के भाई की तरफ से धमकी भरे कॉल आने की बात का खंडन भी किया है। मजीठिया ने आरोप लगाए थे कि सुधीर सूरी के संगठन के लोग उन्हें फोन पर धमकियां दे रहे हैं। पारस ने पूछा कि वे नंबर बताएं, जिनसे कॉल आ रही हैं।खालिस्तान नहीं बनने देंगेपारस ने इस दौरान अमृतपाल सिंह को भी शांत रहने व पंजाब का माहौल खराब ना करने की नसीहत दी है। पारस ने कहा कि जितना भी जोर लगा लो, खालिस्तान नहीं बनेगा। सुधीर सूरी का संगठन पहले की तरह ही काम करेगा। निडर होकर खालिस्तान के खिलाफ लड़ेंगे।मजीठिया अपनी गेम ना खेलेमृतक सुधीर सुरी के भाई बृज मोहन सूरी ने भी मजीठिया को इस मामले में सियासत ना करने की नसीहत दी है। बृज मोहन ने कहा कि मजीठिया कातिल की प्रशंसा कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है। अगर आप किसी के घर में आग लगाएंगे, आग की लपटें आप तक भी आएंगी। उन्होंने कहा कि वह मजीठिया पर मानहानि का दावा करने पर भी विचार करेंगे।

Related Articles

Back to top button