ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

औरैया: औरैया में गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया।सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज दिबियापुर में गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी, मुख्य वक्ता विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य तेज सिंह और कार्यक्रम प्रमुख विनीत ने गुरु तेग बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्रा अनामिका गुप्ता ने भाषण प्रस्तुत किया और छात्र प्रांशु पाल ने अपनी इंग्लिश स्पीच दी।गुरु तेग बहादुर के जीवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भैया बहिनों को प्रदान किया।प्रधानाचार्य ने सभी का जताया आभारप्रधानाचार्य ने कहा की गुरु हमेशा हिंदू धर्म के साथ थे और उन्होंने कभी भी औरंजेब के आगे सिर नतमस्तक नहीं होने दिया न ही किसी हिंदू या सिख समुदाय को झुकने दिया। औरंगजेब ने उनका सर कलम चांदनी चौक पर कर दिया, अब इस जगह गुरुद्वारा सीस गंज साहिब है। विनीत ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button