ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

बैकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा मौत

मध्यप्रदेश के झाबुआ और रतलाम जिले के एक रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत मुंबई दिल्ली रेल मार्ग पर बामनिया के निकट कोटा स्टोन पत्थर से भरा एक ट्रक बाइक सवार को रौंदता हुआ बंद रेलवे फाटक से जा टकराया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करवड़ ग्राम का एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल पेटलावद ले जाया गया। बताया जाता है कि जिस वक्त हादसा हुआ रेलवे ट्रैक पर कोई मालगाड़ी अथवा अन्य यात्री गाड़ी नहीं गुजर रही थी, नहीं तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। दुर्घटना होते ही रतलाम में रेलवे के कई हूटर गूंजे। फिलहाल मुंबई दिल्ली रेल मार्ग कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। दुर्घटना राहत गाड़ी तथा रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे के बाद दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक बाधित हुआ है। रेलवे प्रबंधन द्वारा ट्रैक पर से ट्रक को हटाने की कवायद जारी है। बजाया जाता है कि ट्रक रतलाम से गुजरात जा रहा था। घटना आज सुबह 9 बजे की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button