ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

शेखां बाजार गुरुघर में पवित्र ग्रंथ पर फेंका दूध; सिख संगतों ने की युवक की धुनाई

जालंधर: गुरुद्वारा साहिब में पवित्र ग्रंथ पर दूध फेंकता युवक और उसे पकड़ता एक सिख श्रद्धालुपंजाब के जालंधर शहर के एक गुरु घर में बेअदबी का मामला सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध शेखां बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई है। यहां पर एक युवक ने गुरु घर में आकर पवित्र ग्रंथ पर दूध फेंक दिया। इसके बाद वहां पर सिख संगतों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है।गुरुघर में दूध लेकर जाता युवकजानबूझकर फेंका दूधसिख तालमेल कमेटी के पदाधिकारी तेजिंदर सिंह ने कहा कि जो शेखां बाजार गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की गई है वह जानबूझकर की गई है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए युवक की पहचान हरकीरत सिंह के रूप में हुई है और वह अली मोहल्ला का रहने वाला है। तेजिंदर ने कहा कि युवक गुरुद्वारा साहिब में दूध लेकर घुसा और जहां पर श्री गुरुग्रंथ साहिब शोभायमान हैं वहां पर गया और उसने दूध वहां पर फेंक दिया।पकड़ा गया युवकधुनाई के बाद पुलिस को सौंपाशेखां बाजार गुरुघर में जैसे ही युवक गुरकीरत ने बेअदबी की वहां पर मौजूद सिख संगतों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद कुछ सिख युवकों ने पकड़े गए बेअदबी के आरोपी की जमकर धुनाई भी की। इसके बाद तालमेल कमेटी ने युवक को पुलिस थाना डिवीजन नंबर चार के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तेजिंदर सिंह ने कहा कि बेअदबी की इस घटना से सिख संगतों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Related Articles

Back to top button