ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

10 दिन पूर्व कोचिंग के निकली थी नाबालिग युवती, छात्रा की किताब से मिला था नंबर

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार।आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। छात्रा कक्षा 10 की छात्रा है। बाल दिवस 14 नवंबर को छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी पर वापस अपने घर वापस नहीं आई। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि कोचिंग के लिए निकली छात्रा अभी तक वापस नहीं आई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। पुलिस को विवेचना के दौरान आरोपी का मोबाइल नंबर फरार छात्रा की किताब से मिला। पुलिस ने जब इस नंबर को ट्रैक करना शुरू किया तो आरोपी की पहचान शुरू हुई और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई। आरोपी दूसरे धर्म का है।मुंबई में जाकर मंदिर में रचाई शादीइस मामले में मिली जानकारी के अनुसार छात्रा अपने प्रेमी के साथ मुंबई चली गई और पुलिस ने छात्रा को बरामद करते हुए मेडिकल करा लिया है। इसके साथ ही बयान भी दर्ज कराया जा चुका है। मामले की विवेचना कर रही पुलिस का कहना है कि पीड़िता नाबालिग है। ऐसे में आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मेंहनगर थाने के इंस्पेक्टर बसंत लाल ने बताया कि आरोपी शाहिद मंसूरी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button