ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

मांगें लागू नहीं होने पर मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल; AAP नेता गुजरात में

चंडीगढ़: मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का फाइल फोटो।फरीदकोट में नेशनल हाईवे पर टहिना T-प्वाइंट पर सात दिन से जारी धरने में किसान यूनियन के प्रांतीय नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आज मरणव्रत का पांचवां दिन है। उन्हें मनाने के लिए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर, फरीदकोट के SSP राजपाल सिंह संधू और DC डा. रूही दुग्ग पहुंचे। लेकिन AAP के कृषि मंत्री या किसी अन्य नेता ने उनकी सुध नहीं ली। क्योंकि CM पंजाब भगवंत मान समेत AAP के कई नेता बीते कई दिन से गुजरात चुनाव के लिए रैली और प्रचार में जुटे हैं।आज भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने पहुंचेंगे। इसके बाद किसान संगठन आगामी दिनों की मजबूत रणनीति पर विचार कर सकते हैं।CM मान ने धरनों को बताया फंड जुटाने का ठिकानाकिसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ​​​​सरकार से किसानों की मांगों को अनदेखा करने और मानी गई मांगे लागू नहीं किए जाने से रोष व्याप्त हैं। इसी कारण किसान संगठन दोबारा संघर्ष करने को विवश हैं। लेकिन चंद दिन पहले CM पंजाब भगवंत मान ने कुछ किसान संगठनों पर खर्चा दिखाकर फंड जुटाने के लिए छोटी-छोटी बात पर धरना लगाने की बात कही थी। इससे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 22 नवंबर को फरीदकोट, अमृतसर और मुकेरियां में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया।भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के गांव धरेड़ी जट्‌टां स्थित टोल प्लाजा पर धरना लगाने से राजपुरा-चंडीगढ़ हाईवे को पूरी तरह बंद करना पड़ा था, इससे देर शाम तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।यह हैं किसानों की प्रमुख मांगभारत माला प्रोजेक्ट के अधीन आते हाईवे में आने वाली जमीन के गलत मुआवजे पर संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए। पिंक ब्लाइट व बाढ़ से क्षतिग्रस्त धान, चाइना वायरस व गुलाबी सुंडी से प्रभावित नरमे का उचित मुआवजा दिया जाए। दिल्ली संघर्ष में शहीद किसानों के परिवारों को उचित मुआवजा राशि दी जाए। पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज केस और रेड एंट्री कैंसिल की जाएं। गुरु काशी यूनिवर्सिटी के हजारों स्टूडेंट के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले चांसलर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button