ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

पीएम मोदी आज गुजरात में तीन जनसभाएं करेंगे, 27 और 28 करेंगे 6 से ज्यादा रैलियां

अहमदाबाद | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है| तीन दिवसीय गुजरात दौरे से सोमवार को दिल्ली लौटे पीएम मोदी बुधवार को फिर गुजरात आएंगे| 23 नवंबर को पीएम मोदी मेहसाणा, दाहोद और वडोदरा में जनसभा को संबोधित करेंगे| जिसके बाद 27 और 28 नवंबर को पीएम मोदी फिर गुजरात आएंगे| सौराष्ट्र, मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात में भाजपा प्रत्यासियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे| 27 और 28 नवंबर के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे| गौरतलब है 19 नवंबर को पीएम मोदी ने दक्षिण गुजरात के वलसाड से गुजरात के चुनाव प्रचार का आगाज किया था| वलसाड के तापी में रोड और जनसभा करने के बाद 20 नवंबर को भगवान सोमनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद वेरावल में चुनावी रैली की थी| जिसके बाद धोराजी और बोटाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए| पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं मोदी को उसकी औकात बता देंगे| कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप राज परिवार के हो और मैं एक सामान्य परिवार से आया हूं| मेरी कोई औकात नहीं है| मुझे औकात बताने के बजाए विकास पर चर्चा करो| विकास कार्यों का हम हिसाब देने को तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस विकास पर बात ही नहीं करना चाहती| उन्होंने यह भी कहा कि पद के लिए यात्रा करने वालों को कपास और मूंगफली में फर्क पता नहीं है| जिन्हें जनता ने पद से हटा दिया है वह पद के लिए पदयात्रा कर रहे हैं| बता दें कि गुजरात में दो चरणों में वोटिंग होगी| 1 दिसंबर को पहले चरण में राज्य की 89 सीटों पर और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा| 182 सीटों के चुनाव नतीजे 8 दिसंबर को सामने आएंगे|

Related Articles

Back to top button