ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
हरियाणा

सोनीपत में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

हरियाणा के सोनीपत जिले में गोहाना के गांव शामड़ी में शराब पीने से छह लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई।एक अन्य व्यक्ति शराब पीने से गंभीर हालत में है। जिसका खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटना का पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कच्ची शराब पीने से मौत होने की बात सामने आ रही हैं। ग्रामीण शराब कहां से लेकर आए, इसकी जांच की जा रही है

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अनिल (40) पानीपत के गांव बुड़शाम का रहने वाला था। वह पानीपत के गांव डाहर स्थित शुगर मिल में ठेकेदार के अधीन पर बतौर सफाईकर्मी कार्यरत था। उसके साथ उसका बड़ा भाई नरेंद्र भी यहां स्वीपर लगा हुआ है। अनिल की ससुराल सोनीपत के गांव शामड़ी में है। जहां किसी की मृत्यु होने पर वह भाई व अन्य साथियों संग वहां गया था। वहां अनिल का साला अजय उर्फ नन्हा (37), सुनील (38) के अलावा सुरेंद्र (41) व बंटी आदि भी थे। सभी शुगर मिल में ठेकेदार के अधीन सफाईकर्मी थे। इनमें केमिकल युक्त शराब पीने से अनिल, सुरेंद्र, अजय और सुनील की मौत हो गई है।

डाहर शुगर मिल से तार जुड़ने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पानीपत SP शशांक कुमार सावन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद पूरे मामले का ब्यौरा जुटाया। चर्चा है कि इन सफाईकर्मियों ने शुगर मिल से केमिकल लिया था। इसके बाद उन्होंने शामड़ी में इस केमिकल से शराब बनाई। इस शराब के पीने से सभी की हालत बिगड़ी। बताया जा रहा है कि इन्होंने सोनीपत के गांव शामड़ी में ही एक साथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद सभी घर जाकर सो गए थे। एसपी ने यहां से कर्मचारियों की हाजिरी समेत केमिकल की मात्रा की जानकारी भी जुटाई है।

मृतक अनिल के परिजनों ने बताया कि रविवार रात को वह शराब पीकर घर आया था। सोमवार सुबह वह मृत मिला था। हार्ट अटैक समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मगर, मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब मंगलवार सुबह उसके अन्य साथी इसी तरह संदिग्ध अवस्था में मृत मिले। अनिल दो बेटों का पिता था।

Related Articles

Back to top button