मुख्य समाचार
मध्यप्रदेश पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का केस दर्ज
कांग्रेस नेता धार जिले में विधायक और कमलनाथ सरकार में मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। 38 वर्षीय एक महिला ने जिले के नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बताया है। महिला का आरोप है कि धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मारपीट भी की और अभद्र व्यवहार किया। अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगा है
