ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

भाजपा सांसद ने बेटी को टिकट नहीं देने के पार्टी के फैसले का किया स्वागत

अहमदाबाद | गुजरात चुनाव में भाजपा ने मौजूदा सांसदों और विधायकों के परिजनों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है| इस फैसले के भरुच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने स्वागत किया है और कहा कि पार्टी जिसे भी उनके क्षेत्र में उम्मीदवार बनाएगी, उसे जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे| मनसुख वसावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए भाजपा के इस फैसले की जानकारी दी| अपनी पोस्ट में मनसुख वसावा ने लिखा ‘भाजपा ने मौजूदा सांसद और विधायकों के परिवार के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं देने का फैसला किया है| भाजपा के इस फैसले का मैं स्वागत करते हूं और जो भी उम्मीदवार आएगा उसे जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे|’ मनसुख वसावा ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक भाजपा के 111 विधायकों और 26 सांसदों के परिजनों को टिकट नहीं मिलेगा| राज्यसभा में गुजरात से भाजपा के 8 सांसद हैं और इसमें 7 गुजराती सांसदों के परिजनों को पार्टी उम्मीदवार नहीं बनाएगी| दरअसल मनसुख वसावा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने बेटी के लिए टिकट मांगा था| लेकिन पार्टी ने किसी भी मौजूदा सांसद या विधायकों के परिजनों को टिकट नहीं देने का निर्णय किया है| मनसुख वसावा ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है|

Related Articles

Back to top button