ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

उदय 2 दिन के रिमांड पर आज पेश होगा अमृतराज

लुधियाना: एटीएम मशीन पर फायरिंग व पेट्रोल पंप लूट के मामले में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग और चाकू से हमला करने के एक आरोपी भाजपा नेता के बेटे उदयराज सिंह को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपी उदयराज को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।वहीं, दूसरे आरोपी अमृतराज को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस रविवार को उसे अदालत में पेश करेगी।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि लुधियाना में एटीएम पर फायरिंग और पंप लूट के मामले में एक आरोपी को चंडीगढ़ और दूसरे को लुधियाना से फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर पुलिस ने दबोचा था।वीरवार रात सीआईए ने उदयराज को पुलिस ने पकड़कर शुक्रवार को उसे पेश कर दिया था। वहां कोर्ट ने एक दिन के रिमांड पर भेजा जो शनिवार को खत्म हो गया था। लेकिन फिर फोकल प्वाइंट पुलिस ने एटीएम पर फायरिंग और पंप लूटने के मामले में अरेस्ट कर लिया और दोबारा कोर्ट में पेश किया।यहां उसका दो दिन का रिमांड मिल गया। उधर, अमृतराज की टांग में से गोली निकाल दी गई। डाॅक्टरों ने उसे फिट बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी डाल दी और रविवार उसे पेश करेंगे।यूपी से लाए थे हथियारपड़ताल के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो 4 नवंबर को यूपी में जाकर हथियार लेकर आए थे। जोकि उन्हें 15 से 20 हजार में मिले थे। उसके साथ उन्हें गोलियां भी मिली थीं। वो हथियार उन्होंने दो दिन अपनी गाड़ियों में छिपाकर रखा था।उन्होंने सोचा था कि गोली से एटीएम लाॅक टूट जाएगा और वो कैश निकाल लेंगे। लेकिन वो नाकाम हो गए। इसके बाद वो कोई और बड़ी प्लानिंग करने वाले थे। फिलहाल पुलिस नशे के एंगल को भी चेक कर रही है। क्योंकि पुलिस को शक है कि इसमें नशे के आदान-प्रदान हो सकता है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button