ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कोतवाली पुलिस ने किया 5 बाइक बरामद, नाबालिग सहित दो लोग हिरासत में

झाबुआ: झाबुआ कोतवाली पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है।पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग भी है। झाबुआ एसपी अगम जैन ने बताया कि राणापुर में सचिन नाम का एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में था, तस्दीक के लिए कोतवाली टीम झाबुआ से राणापुर पहुंची तो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसके बाद पुलिस ने सूझबूझ के साथ पुलिस उसे गिरफ्तार किया और उससे सख्ती के साथ पूछताछ की गई। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खेत में 3 मोटरसाइकिल छुपा कर रखी हुई थी। इसके साथ ही उसके एक नाबालिक साथी ने भी दो मोटरसाइकिल चुराई थी पुलिस ने पांचों बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है। हिरासत में लिया है यह मोटरसाइकिल झाबुआ ,थांदला, पारा और इंदौर से चुराई गई थी।संपूर्ण घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी कोतवाली सुरेंद्र सिंह गडरिया, एसआई कैलाश चंद्र सिर्वी, प्रधान आरक्षक रमेश मिनावा, आरक्षक गमतु, आरक्षक जितेंद्र, आरक्षक मनोहर, आरक्षक आशीष, आरक्षक रूप सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button