ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

गश्मीर महाजनी ने सीधे Jhalak Dikhla Jaa फाइनल में मरी एंट्री…

टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। सेमीफाइनल राउंड में रुबीना दिलैक, निया शर्मा, नीति टेलर, निशांत भट्ट, श्रीति झा और गुंजन सिन्हा जीत को लेकर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। लेकिन इसी बीच एक कंटेस्टेंट सेमीफाइनल राउंड को पार किए बिना ही फिनाले में पहुंच गया है। इस बात से हर कोई हैरान हैं।

‘झलक दिखला जा 10’ में लगातार अपने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से इमली फेम गशमीर महाजनी न सिर्फ दर्शकों को बल्कि शो के जजेस को भी हैरान करते नजर आ रहे हैं। हर परफॉर्मेंस के साथ ही गशमीर खुद को और भी बेहतर साबित करने में लगे हैं। वो जब भी स्टेज पर आते हैं हर कोई उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो जाता है। उनका डांस शो पर आए मेहमानों को भी दीवाना कर देता है।

गश्मीर महाजनी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशबरी हैं। गश्मीर को शो के जजेस यानी माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर ने सीधा फाइनल का टिकट हाथ में दिया है। इस बात से न सिर्फ गश्मीर बल्कि उनके फैंस भी काफी खुश हैं। टिकट मिलने के बाद गश्मीर अब सीधा फाइनल राउंड में पहुंच चुके हैं। बता दें कि गश्मीर को रुबीना दिलैक और निया शर्मा कड़ी टक्कर देने के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। बता दें कि कलर्स चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में गश्मीर के अबतक के झलक के सफर को दिखाया गया है।

Related Articles

Back to top button