ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

40 फीट ऊपर तक धूल ही धूल, कई घरों में दरारें; लोगों में नाराजगी

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयला खदान में हुई ब्लास्टिंग का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ब्लास्ट कर कोयला निकालने का काम किया जा रहा है। वीडियो में यह भी दिखाया दे रहा है कि कैसे ब्लास्ट के बाद आस-पास और ऊपर 40 फीट के ऊपर तक धूल ही धूल नजर आ रहा है। ब्लास्टिंग के बाद इलाके के कई घरों में दरारें आ गई हैं, कुछ घरों में कोयले भी गिरे हैं। मामला SECL के कुसमुंडा खदान का है।कुसमुंडा खदान में इस तरह से आए दिन कोयला निकालने के लिए ब्लास्टिंग का काम किया जाता है। इसके लिए बारूद का इस्तेमाल होता है। फिर उसी बारूद के सहारे ब्लास्टिंग की जाती है। मगर इस बार ब्लास्टिंग का वीडियो सामने आया है। हालांकि की यह वीडियो कब का है, ये पता नहीं चल सका है। लेकिन इस बात की जानकारी सामने आई है कि इस ब्लास्टिंग से कई घरों में दरारें पड़ी हैं।बताया गया है कि यह पूरा वीडियो कुसमुंडा खदान का है, जो पाली पड़निया गांव के आस-पास संचालित है। इसके आस-पास हरदीबाजार, अमगांव, सोनपुरी गांव है। जानकारी मिली है कि इस ब्लास्टिंग से कई घरों में नकुसान पहुंचा है। जिसके चलते लोग काफी नाराज हैं और शुक्रवार को खदान में विरोध करने ही पहुंच गए थे। उन्होंने कोयला डिस्पैच को बंद करने की मांग की है।इस ब्लास्टिंग में पाली गांव के हरीश चंद्र, छेदीलाल सारथी, रामनारायण सारथी, गर्जन दास महंत, अवध दास महंत के घरों में नुकसान हुआ है। इन लोगों का कहना है कि ये गलत हो रहा है। हम कई बार इसका विरोध कर चुके हैं। इस तरह से ब्लास्टिंग की जाती है। हमारे घरों को नुकसान पहुंचाया जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है कि कोयला भी सीधे हमारे घरों में गिरता है। हमारे घरों के सीट भी टूट गए हैं। कई जगह दरारे हैं। हम कई बार इसको लेकर मांग कर चुके हैं कि या तो हमें दूसरी जगह विस्थापित कर दिया जाए या मुआवजा दिया जाए। मगर हमारी कोई नहीं सुनता है।उधर, ग्रामीणों की इस शिकायत के बाद प्रबंधन हरकत में आया है। प्रबंधन ने कहा है कि ब्लास्टिंग की तीव्रता को कम किया जाएगा। नुकसान की भरपाई की जाएगी। जिले में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। कारण है कि पहले से ही जिले में कई इलाकों में खदान संचालित हैं। जहां इस तरह के ब्लास्टिंग की जाती है। इसके पहले भी कई इलाकों में लोग नाराजगी जता चुके हैं। फिर भी ये लगातार होते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button