ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

पीथमपुर के कुवारसी में चोरों का धावा 50 हजार नगदी, सोने का ताबीज समेत गहने ले भागे चोर, CCTV के डीवीआर को भी नहीं छोड़ा

पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम में चोरों ने कई स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ग्राम कुंवरसी के निवासी राधेश्याम मोरी ने सागौर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। अपने आवेदन में पुलिस को बताया कि मैं अपनी बहन के घर ग्राम नागदा गया हुआ था। बुधवार-गुरुवार देर रात हुई घटना की सूचना मुझे गांव के एक पड़ोसी ने दी। इसके बाद जब मैं पहुंचा तो देखा कि घर की लाइट बंद हैं और ताले टूटे हुए हैं। पेटी और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। पेटी में रखे लगभग 50 हजार रुपए से अधिक नगद राशि और आधा तोले सोने का ताबीज और 600 ग्राम चांदी की पायजेब के अलावा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर चुरा ले गए। ग्राम के अमृत सिंह ने बताया कि गांव में चोरों ने एक साथ कई स्थानों पर घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को ग्राम में गस्त बढ़ाने की मांग की है। इधर, सागौर पुलिस ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button