ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

डेरा प्रेमी ने 5 के खिलाफ दर्ज करवाया केस, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत हुईं

हिसार: राम रहीमडेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग और दुष्प्रचार करने पर प्रेमी नितिन शर्मा ने दूसरे धड़े के मोहित इंसा सहित 5 के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज करवाया है। यह मामला सिरसा के सिटी थाने में डेरा प्रेमी दिल्ली निवासी नितिन शर्मा ने करवाया है। राम रहीम इन दिनों यूपी के बरनावा आश्रम में अपनी 40 दिनों की पैरोल काट रहा है। मोहित इंसा के खिलाफ पहले भी डेरा प्रेमी केस दर्ज करवा चुके हैं।नितिन शर्मा ने सिरसा पुलिस को शिकायत दी कि मोहित गुप्ता ने अपना यूट्यूब चैनल बना रखा है। चैनल पर रवि लड्डा रानियां, संजीव झा, वीरपाल कौर निवासी बठिंडा और अशोक कुमार मालिया कॉलोनी निवासी चंडीगढ़ यूट्यूब चैनल पर डेरा प्रमुख व डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को गाली निकालते हैं। जिससे कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।नितिन शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि 17 जून 2022 को राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के बाद फेथ वर्सेज वर्डिक्ट ने डेरा मुखी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही पैरोल को लेकर असली व नकली होने की आधारहीन याचिका को भी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट खारिज कर चुका है। आरोपी देश विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, जिसके संबंध में शहर थाना में दर्ज किया है।कौन है फेथ वर्सेज वर्डिक्टसोशल मीडिया पर फेथ वर्सेज वर्डिक्ट पेज चला रहे डॉ. मोहित इंसा खुद को राम रहीम के अनुयायी बताते हैं। जो कि डेरा प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ है। डेरा प्रबंधन इन्हें प्रेमी नहीं मानते। फेथ वर्सेज वर्डिक्ट ने राम रहीम के आधार कार्ड में बदलाव, हनीप्रीत को गुरु शिष्या का दर्जा देने के सनसनीखेज खुलासे किए है। डॉ. मोहित गुप्ता के खिलाफ पहले भी राम रहीम क आधार कार्ड की फोटो सार्वजनिक करने पर यूपी में मामला दर्ज करवाया गया था।राम रहीम को 1 साल में मिली है 90 दिन की पैरोलराम रहीम को इस साल में 90 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम पहले फरवरी में पंजाब चुनावों में 20 दिन की फरलो मिली। इसके बाद जून जुलाई में 30 दिन की पैरोल और फिर अक्टूबर में 40 दिन की पैरोल मिली हुई है। जो कि 25 नवंबर को खत्म होगी।

Related Articles

Back to top button