ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

क्षेत्रीय लोगों ने कहा- बिना मिट्‌टी-धूल साफ किए गिट्‌टी में डामर डाला, रस्म अदायगी हुई

इटावा: इटावा में पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर के वार्ड में बनाई गई सड़क देख वार्डवासी हैरान हैं। अधिकारियों और ठेकेदार पर घटिया सामग्री और निर्माण का आरोप लगाया है। निर्माणाधीन सड़क सरकार के विकास कार्यों को पलीता लगती दिख रही है। मामले में सभासद और बीजेपी मीडिया प्रभारी ने ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। साथ ही दोबारा सड़क का निर्माण कराने का अनुरोध किया है।बताते चलें इटावा जिले में गड्ढा मुक्त अभियान की रफ्तार सबसे सुस्त दिखाई दे रही है। साथ ही संबधित विभाग के अधिकारियों पर इस बात का कोई हिसाब नहीं है कि अब तक कितना पैच वर्क पूरा हो चुका और कितना बाकी है। गौरतलब है शहर के वार्ड नम्बर 36 लक्ष्मण कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बुधवार रात बनाई गई सड़क देख वहा के वाशिंदों के होश उड़ गए। वार्डवासियों का कहना है इससे अच्छा तो सड़क नहीं बनी थीं, वही सही था। बुधवार रात हॉटमिक्स से खराब गुणवत्ता की सड़क बनाई गई, जिससे चंद घण्टों बाद सड़क की हालत खराब होती दिख रही है।ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।सभासद मनोज चौधरी उर्फ बल्ले ने बताया कि रात में मौके पर जाकर सड़क बनवाने वाले ठेकेदार या उनके प्रतिनिधि से विरोध दर्ज कराया गया तो उस पर उनका बयान है कि “खुद ही क्यों नहीं बना लेते हो जाकर, अभी तुम हमें जानते नहीं हो, हम तो ऐसी ही सड़क बनाएंगे”। आरोप है कि ठेकेदार मिट्टी के ऊपर डामर गिट्टी बिछा कर चले गए।क्षेत्रवासियों ने सड़क दोबारा बनाने की मांग की है।वार्ड निवासी सदन राजावत बताते हैं कि रद्दी किस्म सड़क बनाई गयी है। कुछ बजरी, डामर मिलाकर केवल काली की गई है। जिसे बनाने से पूर्व न ही अच्छी तरह से धूल, मिट्टी साफ की गई है और न ही गुणवत्तापूर्ण मटेरियल का प्रयोग किया गया है। बनी सड़क चार दिन में ही उखड़ जाएगी। बीजेपी जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने कहा ऐसा कार्य सरकार के विकास कार्य पर बट्टा है। ठेकेदार से पुनः सड़क सही तरह से बनवाई जाए, तब तक पेमेंट रोक दिया जाए।लोगों ने कहा कि सड़क चार दिन में ही उखड़ जाएगी।

Related Articles

Back to top button