ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिखी दिल्ली, अब भी दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हुए लोग

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की हवा में अभी भी सुधान नहीं हुआ है। अब भी दमघोंटू हवा बनी हुई है जिससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 249 दर्ज किया गया जिससे दिल्ली में आज सुबह धुंध की परत छाई रही और विजिबिलिटी भी कम रही। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और धुंध की मोटी चादर में राजधानी दिल्ली लिपटी दिखी। बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली में बुधवार को एक्यूआई 264 दर्ज किया गया, जो मंगलवार को 227 था. सोमवार को एक्यूआई 294 और रविवार को 303 दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button