ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

समाज सेवा ही कर रहे हैं वस्त्र व्यवसाई

खंडवा: वस्त्र व्यवसाय से संलग्न व्यवसाई भी किसी न किसी रूप में समाज सेवा ही कर रहे हैं। व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों का निर्वाहन कर संस्था अपनी एक विशिष्ट छाप बनाए हुए हैं। यह बात वस्त्र विक्रेता संघ खंडवा के दीपावली, ईद, गुरु पर्व मिलन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कही। विशिष्ट अतिथि विधायक देवेंद्र वर्मा ने चेंबर ऑफ कॉमर्स की 41 सदस्य संस्थाओं में से सर्वाधिक सक्रिय संस्था घोषित करते हुए कपड़ा व्यापारियों शुभकमानाएं दी।कार्यक्रम जसवाड़ी रोड क्षेत्र में हुअा। इसमें नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में अतिथि महापौर अमृता अमर यादव, वरिष्ठ वस्त्र व्यवसाई जवाहरलाल सोमानी (इंदौर) और जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे थे। अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा थे।संस्था की ओर से हरमिंदर सिंह छाबड़ा, मोहन दीवान, वीणा शाह,गणेश गुरबाणी, राजीव बाहेती, राजेंद्र कौर छाबड़ा, मुदित जेटली, हनी छाबड़ा, संतोष कुमरावत, कमल नागपाल, एम यूनुस और भागचंद जैन आदि ने वस्त्रांबर से स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त अध्यक्ष कमलेश कुमार हुमड, सचिव सुनील बंसल, कोषाध्यक्ष गोवर्धन गोलानी, सिंधी पंचायत के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, दिनेश पालीवाल, मोहन गंगराड़े, धर्मेंद्र बजाज,भीमनदास जीवनानी, सागर आरतानी, आशीष राजपूत मौजूद थे।सक्रिय सदस्यों का सम्मान – निवृत्तमान अध्यक्ष हरमिंदर सिंह छाबड़ा ने अपने कार्यकाल के दौरान निरंतर सक्रिय रहने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। सक्रियता सम्मान हरवंत सिंह छाबड़ा, राजीव शाह, बशीर मलिक, रवि शाह, कमल नागपाल, अनिल मंगवानी, रविंदर सिंह चावला, राजीव बाहेती और मुदित जेटली ने प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button