ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

Amitabh Bachchan के नन्हे प्यारे डॉगी का निधन, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बेहद दुखी हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनका बेहद करीबी साथी उनका साथ छोड़ हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गया। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है। अभिनेता ने बताया की उनके पालतू कुत्ते का निधन हो गया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपने कुत्ते के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी है।

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमारे एक छोटे से दोस्त; काम के क्षण॥ फिर ये बड़े होते हैं॥ और एक दिन छोड़ के चले जाते हैं।” बिग बी ने इस भावुक कैप्शन के साथ रोता हुआ इमोटिकॉन भी बनाया है।बॉलीवुड के शहंशाह को दुखी देख उनके प्रशंसक भी भावुक हो गए हैं। वह अभिनेता के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ‘ऊंचाई’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म में बिग बी के अलावा अनुपम खेर, बमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो अभिनेता जल्द ही पैन इंडिया फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button