ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

संगरूर में 3 बार रह चुके SSP,जनता से जुड़ सामाजिक कार्यों में रहते हैं अग्रसर

लुधियाना: IPS मंदीप सिंह संधू।पंजाब के जिला लुधियाना में आज नए पुलिस कमिश्नर IPS मंदीप सिंह संधू पदभार संभालने जा रहे है। मंदीप सिंह से पहले IPS डा. कौस्तुभ शर्मा लुधियाना के पुलिस कमिश्नर रहे है। शर्मा को IGP हयूमन राइट्स लुधियाना रेंज में प्रमोट किया गया है।IPS मंदीप सिंह संधू लुधियाना आने से पहले संगरूर के SSP रहे है। मंदीप संधू को तीन बार बतौर SSP संगरूर संभालने का मौका मिला है। संगरूर से ही वह DIG पदोन्नत हुए है। पहले ही IPS मनदीप सिंह संधू संगरूर को अपनी कर्मभूमी बता चुके है।उनका कहना था कि संगरूर उनके लिए लक्की रहा है। उन्होंने अपनी नौकरी की शुरूआत भी संगरूर से की थी। संगरूर में ही वह DSP विजिलेंस और DSP इंटेलीजेंस, SP हेडक्वार्टर्स रहे है। बता दें मंदीप सिंह संधू सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते है। जनता से जुड़े कुछ न कुछ सामाजिक कार्य संधू करते रहते है। इसी कारण उन्हें लोग जनता से जुड़ा हुआ अधिकारी भी कहते है।पेशे से साधारण परिवार से संबंध रखते है। संधू के पारिवारिक सदस्य खेतीबाड़ी से जुड़े है। वहीं अक्सर सामाजिक कार्यों को लेकर मंदीप संधू सोशल मीडिया आदि पर भी चर्चा में रहते रहे है। मनदीप सिंह संधू 2008 बैच के IPS अधिकारी है। वह पंजाब में कई शहरों में प्रमुख पदो पर अपनी सेवाएं दे चुके है। जब पंजाब के CM भगवंत मान संगरूर से सांसद थे तो भी मंदीप सिंह संधू SSP रहे है।मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मंदीप संधू खास है। वहीं बीते दिन सोशल मीडिया पर लाइव होकर संधू ने कहा था कि वह लुधियाना निवासियों को बेहतर पुलिस प्रशासन देंगे ताकि वह लोगों का दिल जीत सके।

Related Articles

Back to top button